फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवध और बलवा के आरोपी की 30 लाख रुपये की संपत्ति होगी जब्त

Sun, 19 Mar 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गोवध एवं बलवा के एक गैंगस्टर आरोपी जलालुद्दीन की 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ने पारित किए हैं। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शनिवार को की है।पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुनादी करते हुए कार्यवाही की।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गो वध और बलवा जैसे अपराध करने वाले आरोपी जलालुद्दीन निवासी म्यांऊ थाना सिकंदरपुर वैश्य के द्वारा गिरोह बनाकर गो वध का अपराध किया जाता रहा है। अपराध के माध्यम से अवैध धन से संपत्ति अर्जित की गई है। सिकंदरपुर वैश्य थाने में गैंगस्टर का मामला भी पंजीकृत है। पुलिस ने जिलाधिकारी से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आदेश प्राप्त किया है। आदेश के क्रम में 30 लाख रुपये कीमत की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गांव बड़ौला में कृषि भूमि जब्त करने की कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें