मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने शनिवार को 20 वें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मुकदमों में केवल तारीखें ही मिल रही हैं। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों ने बैठक की। अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्षाें से चल रहे राजस्व अधिकारी के न्यायालय को अचानक बंद कर दिया गया है। नए वाद दायर नहीं हो रहे हैं। पुराने वादों को संबंधित तहसीलों में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जब तक राजस्व न्यायालय को चालू नहीं किया जाता तब तक वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। राजस्व न्यायालय चालू कराने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव अशोक बाबू यादव, पूर्व सचिव संजय त्रिवेदी, अनिल राठौर, मुंशीलाल शाक्य, देवेंद्र सिंह यादव, सौरभ पांडेय, अवनीश सिंह, अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। संवाद