फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंट स्टेशन पर होगा प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
एक्सप्रेस
विज्ञापन
आगरा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-लालगढ़ वनवे एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया है। ये आगरा कैंट स्टेशन से भी होकर गुजरेगी। आगरा छावनी-होशियारपुर के पुराने कोच को आधुनिक और उच्च क्षमता वाले कोच में परिवर्तित कर दिया है। रेलवे की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04103 प्रयागराज-लालगढ़ वनवे आज से चलेगी। इसमें 22 कोच हैं। ये आगरा कैंट स्टेशन से होकर भी गुजरेगी। इससे आगरा और आसपास के जिलों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आधुनिक कोच होने से ट्रेन की संरचना में भी बदलाव हो गया है। ट्रेन संख्या 11905-11906 आगरा छावनी-होशियारपुर एक्सप्रेस में 19 डिब्बे हैं। इसमें सामान्य के 4, स्लीपर के 7, एसी द्वितीय के दो, एलएसएलआरडी, एलडब्ल्यूआरआरएम, एसी इकॉनमी के एक-एक कोच हैं। ये 14 दिसंबर से आगरा कैंट से और 15 दिसंबर से होशियारपुर से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें