फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दरोगाओं की तैनाती निरस्त

Mon, 17 Jul 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अन्य दरोगाओं को भी इधर से उधर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की रात चार प्रभारी निरीक्षक और 28 दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया था। रविवार को तीन दरोगाओं का स्थानांतरण निरस्त कर नवीन तैनाती स्थल भेजा गया है। पांच अन्य दरोगाओं को भी इधर से उधर किया है।
एसपी विनोद कुमार ने शनिवार की रात तबादलों के क्रम में चार निरीक्षक और 28 दरोगाओं के तैनाती स्थलों में फेरबदल किया गया था। रविवार को एक और सूची जारी की गई। जिसमें तीन दरोगाओं की तैनाती को निरस्त किया गया। उक्त दरोगाओं को नवीन तैनाती स्थल पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य दरोगाओं को तैनाती दी गई है। एसपी ने उप निरीक्षक जितेंद्र तोमर का थाना किशनी किया गया स्थानांतरण निरस्त कर चौकी प्रभारी कोसमा घिरोर, उप निरीक्षक दर्शन सिंह का चौकी प्रभारी आगरा गेट से कुर्रा किया गया स्थानांतरण निरस्त कर चौकी प्रभारी कस्बा घिरोर और विशेश्वर सिंह का करहल किया स्थानांतरण निरस्त कर थाना किशनी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी ने उप निरीक्षक अभिमन्यु मलिक को चौकी प्रभारी कस्बा भोगांव बनाया है। विकास भारती को घिरोर से कुरावली, मान सिंह को करहल, रामकिशन को कुर्रा और अनिल कुमार को थाना दन्नाहार में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें