फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष से थाने के मुंशी ने की अभद्रता, हंगामा

Sun, 17 Aug 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली में रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष के साथ मुंशी ने अभद्रता कर दी। जानकारी होने के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी धरना पर बैठे गए और कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने धरना पर बैठे लोगों से जानकारी ली, उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चला धरना समाप्त हो सका। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान रविवार को सदर कोतवाली में शनिवार रात को करहल चौराहा के पास पकड़े गए कुछ लोगों के बारे में जानकारी लेने गए थे। आरोप है कि कोतवाली के कार्यालय में पहुंचकर जब उन्होंने युवकों को हिरासत में लेने की जानकारी की तो मुंशी ने अभद्रता शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने इस बारे में इंस्पेक्टर को फोन पर बताया तो मुंशी आक्रोशित हो गया। सदर कोतवाली में भाकियू भानू गुट के साथ हुई घटना की जानकारी के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए। सभी कोतवाली परिसर में धरना पर बैठ गए और अभद्रता करने वाले मुंशी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना पर बैठे भाकियू के पदाधिकारियों का कहना था कि मुंशी ने जिस तरह से व्यवहार किया, वह आम लोगों के साथ किस तरह से व्यवहार करता होगा। उसे तुरंत ही हटाया जाना चाहिए। ऐसे पुलिसकर्मी जनता के बीच पुलिस की छवि को खराब करने का काम करते हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंच कर जिलाध्यक्ष व धरना पर बैठे पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि वह जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर मुंशी पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार की शाम तक का आश्वासन दिया, इसके बाद जिलाध्यक्ष व भाकियू भानू गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो घंटे से चल रहा धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें