आगरा। महाकवि गोपाल दास नीरज की जयंती की पूर्व संध्या पर 3 जनवरी को कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संयोजक शशांक प्रभाकर ने बताया कि यह सम्मेलन शाम 5 बजे सरस्वती नगर बल्केश्वर स्थित आवास पर महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर आयोजित किया जाएगा। महाकवि नीरज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इस अवसर पर सपना सोनी, सलोनी शर्मा व ग्वालियर की मुक्ता सिकरवार सहित अन्य कवयित्रियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम प्रभारी वत्सला प्रभाकर होंगी। संवाद