सोरोंजी में मनीष बाबा को राम चरित मानस की प्रति भेंट करते तीर्थ पुरोहित।
सोरोंजी। मथुरा की श्रीजी पीठ के पीठाचार्य मनीष बाबा शुक्रवार को तीर्थनगरी की धार्मिक यात्रा पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुलदेवी सिद्ध पीठ बटुकनाथ स्थित मां जया काली व क्षेत्राधीश भगवान वराह के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शूकरक्षेत्र को दिव्य अलौकिक तीर्थनगरी बताते हुए कहा कि पृथ्वी उद्धारक भगवान नारायण यहां स्वयं विराजमान हैं। प्रख्यात संत गोस्वामी तुलसीदास जिन्होंने रामचरितमानस की रचना की उनकी यह जन्मभूमि है। आदिकाल से यह नगरी विभिन्न संस्कृति सनातन परंपराओं की वाहक रही है। तीर्थपुरोहित पंडित सुरेश पटियात ने उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट की।