फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दस लाख से बदलेगी भारत माता मूर्ति स्थल की तस्वीर

विज्ञापन
भारत माता प्रतिमा स्थल पर विकास कार्यों का शिलान्यास करती पूरन डाबर - फोटो : भारत माता प्रतिमा स्थल पर विकास कार्यों का शिलान्यास करती पूरन डाबर
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का काम मंगलवार से नगर निगम ने शुरू कराया। उद्यमी पूरन डावर ने कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद शरद चौहान ने बताया कि सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परिसर की चहारदीवारी की मरम्मत होगी। स्टील का मुख्य गेट और रेलिंग लगाई जाएगी। अंदर के फर्श पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। काम गणतंत्र दिवस से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। भारत माता समिति के अध्यक्ष डॉ. हरिनारायण चतुर्वेदी, प्रांतीय संरक्षक डॉ. कैलाश सारस्वत, विनय सिंघल, उमेश बंसल, डॉ. अलका सेन, शैलेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह तोमर, डॉ. अमित सिंह पटेल व विक्रांत कुशवाहा, एमएम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें