फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साथी ने ही की थी किशोर की हत्या

Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 6 दिन पूर्व नदरई में हुई किशोर की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। किशोर की हत्या करने वाला उसका साथी है। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी किशोर की बहन किसी युवक से बात कर रही थी, जिसे उसके साथी ने देख लिया, वह मोहल्ले में इस बात को फैला रहा था। साथी द्वारा बहन को बदनाम किए जाने पर उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने इस खुलासे की जानकारी दीं, उन्होंने बताया कि नदरई में 11 जनवरी को किशोर हिमांशु (13) पुत्र धर्मवीर की हत्या की गई थी। जांच में पाया गया कि हिमांशु की हत्या उसके दोस्त किशोर ने किया। जबकि दोनों अच्छे दोस्त थे।
हत्यारोपी किशोर हिमांशु को बहाने से अर्धनिर्मित मकान में ले गया, जहां ईंटों और सरिया से सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृत हिमांशु के बाबा ओम प्रकाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस के लिए किशोर की हत्या का खुलासा चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, फॉरेंसिक टीम के परिणाम आदि के आधार पर मामले का खुलासा करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

आरोपी किशोर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तब हत्या का कारण स्पष्ट हुआ। एसपी ने बताया कि मृत हिमांशु, आरोपी किशोरी की बहन को नदरई नहर के पास किसी युवक से बातचीत करते देख लिया था। आरोप है कि हिमांशु ने इस बात को गली मोहल्ले में कई लोगों को बता दी। जिससे आरोपी किशोर चिढ गया और उसने बदनामी से बचने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सीओ सदर अजीत चौहान के द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही थी। इंस्पेक्टर सुधीर राघव ने सर्विलांस टीम के साथ आरोपी किशोर को नदरई अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोर के पास से मृतक हिमांशु का आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें