फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइन के मुताबिक पार्क का निर्माण न होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तोड़ा गया निर्माण

विज्ञापन
कासगंज के नदरई तिराहा पर डीएम के आदेश पर तुडवाया गया निर्माणाधीन पार्क । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नदरई तिराहे पर बनाए जा रहे पार्क का निर्माण निर्धारित डिजाइन के मुताबिक न होने पर जिलाधिकारी ने गलत तरीके से किए गए निर्माण को हटवाने के निर्देश दिए। इन निर्देशों पर निर्माण को तोड़ने की शुक्रवार को कार्रवाई की गई। अब फिर से पार्क का निर्माण किया जाएगा जिससे पार्क सुंदर रूप से विकसित हो सके।
विज्ञापन

करीब 20 लाख रुपये की लागत से तिराहे पर पार्क का निर्माण शुरू किया गया। यह पार्क नदरई तिराहे पर बनाया जा रहा है। एटा और सिकंदराराऊ की ओर से शहर में आने वाले लोगों को नदरई तिराहे पर पार्क का खूबसूरत नजारा दिखाई दे और शहर के अच्छे स्वरूप की का उन्हें आभास हो। जिलाधिकारी ने जब निर्माण की डिजाइन को देखा तो वे संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने निर्माण तोडने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पार्क में जो निर्माण किया गया उसे शुक्रवार को तोड़ा गया। अब पार्क का पुन: निर्माण किया जाएगा।
पार्क का निर्माण डिजाइन के अनुरूप नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए। अब फिर से पार्क का निर्माण सुंदर रूप से किया जाएगा। पार्क सुंदर और साफ नजर आए यह प्राथमिकता रहेगी- हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें