फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में पेंट करने वाले ने की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने बुधवार को घर में चोरी करने वाले एक चोर को सुल्तानगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसने पहले घर में पेंट करने का काम किया था। इस दौरान घर में रखी अलमारी व अन्य सामान को देख लिया। घर रेकी करने के बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गया। घर से नकदी और जेवर चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि थाना न्यू आगरा में दयाल बाग स्थित एमीनेंट इमरल्ड रेजीडेंसी निवासी मनवीर सिंह ने मंगलवार को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ विद्यालय गए थे। मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे घर आए तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अलमारी में रखी नकदी व जेवर गायब थे। उन्हें गार्ड और कुछ दिन पूर्व घर में पेंट का काम करके गए युवक पर शक हुआ।
न्यू आगरा पुलिस ने शक के आधार पर सुल्तानगंज पुलिया के पास से बालूगंज निवासी महेंद्र श्रीवास्तव पेंटर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.01 लाख रुपये रुपये, 7 जोड़ी कानों के टॉप्स, 13 अगूंठी, 4 चेन, 6 गिन्नी, एक छोटी गिन्नी, 7 टूटे हुए कुंडल, 5 कड़े, दो मंगलसूत्र, 28 जोड़ी बिछुए, 2 सिक्के आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घरों में पेंट करने का काम करता था। कुछ दिन पहले मनवीर सिंह के फ्लैट में भी काम किया था। मेरे ऊपर कर्जा हो गया था। इसलिए फ्लैट में चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें