फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, उमड़े भक्त

Mon, 10 Jul 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, उमड़े भक्त
विज्ञापन


- सावन माह के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने रखा व्रत

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालय महादेव के जयकारों से गूंजने लगे। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ नजर आई। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रम चलते रहे। भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ व्रत रखा। देर रात तक शिवालयों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी।

शहर के प्रसिद्ध श्री भीमसेन महाराज मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानों के अलावा बच्चों के खिलौने आदि की भी दुकानें लगाई गईं। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कतारबद्ध कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक पूजा-अर्चना चलती रही।
विज्ञापन


शहर के प्राचीन चांदेश्वर महादेव मंदिर पर भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। यहां पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ जयकारे लगाए देर शाम यहां महाआरती का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त माता शीतला देवी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित बाबा रघुवीर दासजी मंदिर, छपट्टी के शिव मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम, करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की अराधना कर आरती में भाग लिया।


पुलिस रही तैनात

शिवालयों पर सुबह से ही एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिसबल तैनात रहा। भगवान भोलेनाथ के भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिसबल जिलेे के प्रमुख मार्गों पर भी भ्रमण करता रहा। शहर के श्री भीमसेन महाराज मंदिर और चांदेश्वर मंदिर में महिला पुलिस भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन



कांवड़ियों ने भी की पूजा

सावन के पहले सोमवार से ही जिले में कांवड़ियों की भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में भक्तों ने फर्रुखाबाद और श्रृंगीरामपुर से कांवड़ भरकर शहर के चांदेश्वर धाम और श्री भीमसेन महाराज मंदिर में चढ़ाई। शहर की सड़कों पर कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारों के साथ गुजर रहे थे। जगह-जगह कांवड़ियों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें