फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोलियां चलाकर कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर (कासगंज)। क्षेत्र के गांव महदवा में युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैला दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को बंदूक एवं कारतूस के खोखे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।अमांपुर के ग्राम महदवा निवासी शिवम ने रविवार को अपने पिता रहीस पाल की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिससे गांव में दहशत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहशत फैलाने और शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक 12 बोर और दो कारतूस के खोखे सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें