फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्धाश्रम के वृद्धों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mon, 26 Jun 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आवास और पेंशन सुविधा मिलेगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के तहत वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से इसे संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।
वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलानेे की पहल शुरू हुई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों का ब्योरा मांगा है। इसके लिए काम शुरू किया गया है। जेल रोड पर संचालित वृद्धाश्रम में इस समय 52 वृद्ध रह रहे हैं। जिनमें से 22 पुरुष तथा 30 वृद्ध महिला शामिल हैं। जिनको आज तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। वृद्धजनों के संबंध में बिंदुवार और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजी जाएगी। - कमलेश कुमारी, संचालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें