फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रहे वृद्ध को किसी वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
यादराम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार की शाम दिवलपुर के पास वाहन का इंतजार कर रहे वृद्ध को पिकअप ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव कुम्हौल निवासी यादराम (65) शनिवार को न्यायालय में चल रहे मामले की तारीख को लेकर दीवानी आए हुए थे। शाम के समय वाहन से थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव दिवलपुर पहुंचे। वहां खड़े होकर गांव कुम्हौल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी मार्ग से गुजर रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां कुछ देर बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें