फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

Thu, 24 Jul 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन के फेरे 31 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया। टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाता है। यह ट्रेन टनकपुर से सुबह चार बजकर 35 मिनट पर अछनेरा के लिए रवाना होगी। खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, ऊझानी , सोराेंजी शूकर क्षेत्र होते हुए सुबह नौ बजे कासगंज पहुंचेगी। फिर सिकंदराराव, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन से छूटने के बाद अछनेरा दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अछनेरा से दोपहर तीन बजकर पचास मिनट पर चलेगी और इसी मार्ग से होते हुए शाम छह बजकर 40 मिनट पर कासगंज से रवाना होकर रात 11 बजकर 35 मिनट पर टनकपुर पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के फेरे 31 अक्तूबर तक बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें