फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहालगों के बाद भी नहीं बढ़ रही यात्रियों की संख्या

Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लगभग एक माह से ठंड और कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी सुबह घना कोहरा रहा। ठंड के कारण यात्रियों की निकासी की कम हो रही है। नतीजा है कि सहालग शुरू होने के बाद भी स्थिति नहीं बदली। बहुत जरूरी कार्य होने पर ही लोग बस यात्रा कर रहे हैं। नतीजा रोडवेज विभाग की आय प्रभावित हो रही है। फेरे पर निकलने से पहले बस में यात्रियों की कम से कम निर्धारित संख्या पूरी होने तक चालक-परिचालक यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे और ठंड का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। वहीं लोग जब तक बहुत जरूरी नहीं हो तब तक घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में भी कमी आई। रोडवेज को उम्मीद थी कि 16 जनवरी के बाद सहालग शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। लेकिन ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं हो सका। डिपो की रोडवेज की बसों में औसतन 11 हजार यात्री सफर कर रहे थे, ठंड के बढ़ने के बाद अब औसतन आठ से साढ़े आठ हजार यात्री ही प्रतिदिन रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं। बस चालकों और परिचालकों को यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा निर्धारित मानक के मुताबिक जब तक बस में 25 सवारियां पूरी हो नहीं हो जाती हैं, तब तक बसें बस स्टैंड से रवाना नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें