फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विजयपुर सीकरी मामले में 10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। योगेश्वर श्रीकृष्ण सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान ट्रस्ट से जुड़े विजयपुर सीकरी केस में शुक्रवार को सिविल जज (सीडी), एफटीसी में सुनवाई हुई। विपक्षी के अधिवक्ता ने साक्ष्यों की छायाप्रति मांगी। अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। वादी अधिवक्ता ने बताया कि सुनवाई के दौरान विपक्षी केके मोहम्मद के अधिवक्ता को साक्ष्यों की छायाप्रति उपलब्ध करा दी गई है। विपक्षी अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा है। वादी का कहना है कि सीकरी सिकरवार राजाओं का बसाया गया विजयपुर सीकरी नगर है। सीकरी का नाम राजा विजय सिंह सिकरवार के नाम पर विजयपुर सीकरी पड़ा था। मुस्लिम इतिहासकारों ने इसे फतेहपुर सीकरी कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें