कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने ग्राम नगला अंडुआ जयधर पहुंचकर सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें सांत्वना दी और 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं किसान दुर्घटना बीमा के अंतर्गत आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
जनपद एटा नहर में 24 जुलाई को एक कार गिर गई। जिसमें गंजडुंडवारा के अंडउआ नगला निवासी तेजेंद्र, संतोष, नीरज और विनीता की मौत हो गई। वहीं कार चालक शिवम निवासी ग्राम जयधर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को सांसद राजवीर सिंह ने मृतकों से परिजन से मुलाकात की। उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा का भी लाभ पात्रों को दिलाये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ओर से 20-20 हजार रुपये की मदद की। उन्होंने कहा कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस दौरान उनके साथ सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा एवं भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्रा मौजूद रहे।