फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाते सांसद राजकुमार चाहर एवं अन्य।
विज्ञापन
बिचपुरी(आगरा)। खंड विकास कार्यालय परिसर बिचपुरी में शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद ने परिसर में स्थापित किसानों के मसीहा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और सभी लोगों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सोनू दिवाकर, बॉबी, अरुण कुमार, राहुल देव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें