फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों की यूनिफार्म की धनराशि अभिभावकों के खातों में पहुंची

Tue, 13 Aug 2024 03:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफार्म की धनराशि डीबीटी माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में जिले के 73716 बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी गई है। धनराशि आ जाने के बाद अब अभिभावक यूनिफार्म व स्टेशनरी आदि खरीद सकेंगे।जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन से निशुल्क यूनीफार्म, स्टेशनरी योजना के तहत धन दिया जाता है। यह धन डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। इस धन से अभिभावक दो यूनिफार्म, जूते, मोजे, बैग स्वेटर व स्टेशनरी की खरीदारी करते हैं। वर्तमान शिक्षा सत्र में 120135 बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं। इन बच्चों को योजना का लाभ दिया जाना है। शिक्षा सत्र को साढ़े चार माह हो चुके हैं। यूनीफार्म का धन का अभिभावक इंतजार कर रहे हैं। जिससे वे यूनीफार्म की खरीदारी कर सकें। इन बच्चों व अभिभावकों के आधार कार्ड व बैंक खाते आदि का कार्य पूरा हो चुका है, उनके लिए योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें