आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में युवती को परेशान करने और उसके रिश्तेदारों को धमकाने के आरोप में मनचले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि प्रेम नगर, बोदला निवासी सागर काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इससे बेटी का घर से निकलना दूभर हो गया। जब बेटी ने बाहर निकलना बंद किया तो आरोपी ने उनके रिश्तेदारों को फोन कर धमकी दी। शिकायत के साथ कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।