फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल फोन के बाजार में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
फोटो 3 शहर के क्रिश्चियन तिराहा स्थित दुकान पर मोबाइल खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारों से पहले मोबाइल फोन के खरीदारों में उत्साह से बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानदार धरतेरस और दिवाली के लिए फाइनेंस और एक्सचेंज सहित विभिन्न लुभावने ऑफर चला रहे हैं। इस त्योहारी सीजन में मोबाइल कारोबारियों को बंपर बिक्री की उम्मीद है।शहर के सदर बाजार, करहल रोड, स्टेशन रोड और क्रिश्चियन तिराहा पर स्थित मोबाइल स्टोर पर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन के कई नए मॉडल उपलब्ध हैं। दुकानों पर ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ, फाइनेंस, ईएमआई और एक्सचेंज जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। इससे ग्राहक नए मोबाइल खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई दुकानदारों द्वारा मोबाइल फोन की खरीद पर उपहार देने की योजना चल रही है।कारोबारी पराग गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन में कई प्रमुख मोबाइल कंपनियों ने नए मॉडल बाजार में उतारे हैं। इससे ग्राहकों को अपग्रेड होने का अवसर मिल रहा है। ग्राहकों में बेहतर कैमरा, बैटरी लाइफ, और 5जी कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं की मांग अधिक है। उन्होंने बताया कि ग्राहक अपने परिवार और दोस्तों को उपहार स्वरूप मोबाइल फोन देने के लिए भी इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें