फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक ने भाजपाइयों संग मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
बाह में विधायक पक्षालिका सिंह ने पौध रोपण कर मां के नाम पर पौधे लगाने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन
बाह। विधायक पक्षालिका सिंह बाह पहुंची, भाजपाइयों के साथ उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काट कर मनाया। भाजपाइयों को मिठाई खिलाने के बाद उन्होंने बटेश्वर की विरासत के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। 180 करोड़ की लागत से बटेश्वर के घाट, मंदिर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत के विकास का उल्लेख कर कहा कि दुनिया में बटेश्वर धार्मिक पर्यटन की गूंज सुनाई देगी। महाभारत कालीन जैन सिद्ध क्षेत्र तीर्थ के विकास के लिए भी सरकार ने खजाना खोला है। आने वाले दिनों में दुनिया बटेश्वर की विरासत का वैभव देखेगी। इस दौरान बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, उपेन्द्र भदौरिया, श्याम शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, भगत सिंह चौहान, उमेश सिसोदिया, सुशील भदौरिया, मोनू भदौरिया, आकाश जादौन, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, सपन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें