फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बैग छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव रानीपुर में कार्यरत एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार की शाम बूथ से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसका बैग छीन कर ले गए। बैग में मोबाइल, नकदी व कागजात रखे थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी गीता देवी गांव रानीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पर तैनात हैं। सोमवार की शाम वहां विधान सभा बूथ पर काम करने के बाद घर वापस लौट रहीं थीं। तभी रास्ते में नगरिया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने बराबर में आकर गाड़ी को रोक दिया। गीता जब तक कुछ समझ पातीं, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग छीना और वहां से भाग गए।
पीड़िता ने बताया कि बैग में करीब 600 रुपया, मोबाइल व कुछ कागजात रखे हुए थे। वारदात के बाद पीड़िता की ओर से थाना में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें