फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक को घायल कर ई-रिक्शा लूट ले गए बदमाश

Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज एटा मार्ग पर ग्राम कुरामई के समीप एक ई-रिक्शा चालक की मारपीट कर बदमाश उसके ई-रिक्शा व नकदी को लूट कर ले गए। वहीं गंभीर हालत में ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नदरई निवासी मुनेश (30) ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसके भाई बबलू ने बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे उसे बदमाश सवारी बनकर उसके ई-रिक्शा में बैठे। वह उसे एटा रोड पर ले गए। रास्ते में बदमाशों ने उसकी मारपीट कर की। वहीं उसके ई-रिक्शा को लूट लिया। उसके पास मौजूद नकदी को छीन लिया। उसे पीछे से आ रही कार में उसे डालकर उसे घायल अवस्था में कुमरामई के समीप फेंक गए। वहीं पर कार को भी छोड़ गए। जब लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भाई बबलू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें