बिचपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पथौली गांव में नशा मुक्त भारत–स्वस्थ भारत यात्रा के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इसमें ग्रामीणों ने तंबाकू व पान मसाला से दूर रहने की शपथ ली। सामुदायिक कार्य समन्वयक प्रो. राजीव वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद कर तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इसे सामाजिक बुराई बताई। मौके पर यशपाल यादव, अंकेश वर्मा, शिवम जैन, अक्षय प्रताप राना, कृष्णकांत, रिया सिंह, युवराज, गंभीर, अमित अग्रवाल और त्रिवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।