फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों को लुभा रही मंडी, गेहूं पर मिल रही 5 रुपये की बढ़ोतरी

Sat, 19 Apr 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर संजीव कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र के सभी केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने सभी को तीन दिन के भीतर गेहूं खरीद की प्रगति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में खरीद में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदर तहसील क्षेत्र में कुल 11 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर गेहूं खरीद की गति अत्यंत धीमी है और अभी तक औसत रूप से मात्र 5 फीसदी खरीद ही हो पाई है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि स्थानीय गल्ला मंडी में गेहूं लगभग 2430 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है। मंडी और सरकारी क्रय केंद्र की दरों में मामूली अंतर होने के बावजूद, किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि गेहूं क्रय केंद्रों के संचालक खरीद प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले रहे हैं और न ही वे किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने क्षेत्र के सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने तीन दिन की समय सीमा देते हुए गेहूं खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें