फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धर्म छिपाकर हिंदू युवती से विवाह करने वाला गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी। कस्बा कुरावली निवासी हिंदू युवती से धर्म छिपाकर प्रेम विवाह करने वाले आरोपी के खिलाफ एसपी के आदेश पर बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया।
कुरावली निवासी हिंदू युवती ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी थी। बताया था कि करीब दो साल पहले गांव में मुरादाबाद निवासी युवक शौचालय का निर्माण करने आया था। उसने अपना नाम सुल्तान सिंह बताया था। उसको प्रेम जाल में फंसा और करीब डेढ़ साल पहले शादी कर अपने साथ गांव ले गया। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि सुल्तान उसका असली नाम नहीं है। उसका नाम फुरकान अली है। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह पंजाब चला गया। फुरकान के परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे थे। दो बार उसे गर्भपता की दवा भी दी गई। 30 अक्तूबर 2023 को पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया था। एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने देर रात ही आरोपी फुरकान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक टीम ने दबिश देकर आरोपी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी फुरकान अली को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के आरोपों की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें