फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेमी जोड़े ने परिवार से छिपकर शादी की, पुलिस ने दी सुरक्षा

Fri, 29 Aug 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। एक प्रेमी जोड़े ने परिवार के विरोध के बावजूद गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद बृहस्पतिवार को जब वे आगरा एक्सप्रेस-वे पर कहीं जाने की फिराक में थे, तभी लड़की के परिवारवालों ने उनका पीछा किया। खुद को खतरे में पाकर जोड़े ने भागकर करहल थाने में शरण ली और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला सुबह का है, करहल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक और युवती ने परिवार के विरोध के कारण कस्बा के एक मंदिर में शादी कर ली। शाम करीब 6 बजे दोनों आगरा एक्सप्रेस-वे पर करहल कट पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लड़की के परिजन उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और उन्हें धमकाने लगे। डरकर प्रेमी जोड़ा दौड़ते हुए करहल थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस को देखते ही लड़की के परिजन थाने के बाहर से ही लौट गए। पुलिस ने जोड़े से पूछताछ की और उनके बालिग होने की पुष्टि की। बाद में उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्होंने अपने बालिग होने के प्रमाण पत्र दिए। करहल इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रेमी जोड़े ने अपने बालिग होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें महिला थाने भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और प्रेमी जोड़े को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें