फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान के ताले तोड़ कर लाखों के नकदी-जेवर चोरी

Sun, 11 May 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में नगला पजाबा स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। शुक्रवार की देर रात घर लौटने पर परिजन को जानकारी हो सकी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। नगला पजाबा निवासी शिवम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह परिजन के साथ एक शादी समारोह में गए थे। देर रात को जब वह घर लौटे तो ताले टूटे देख कर होश उड़ गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ कर अलमारी व बक्सों में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी व 7 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें