फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता हत्याकांड: माइनर में मिली लाश...पर पेट में नहीं मिला पानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा

Fri, 06 Sep 2024 10:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने बताया कि पानी में गिरने से पहले ही महिला अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी। उनके पेट में पानी नहीं मिला है। 

 
विज्ञापन
कासगंज महिला अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के शव का पोस्टमार्टम पैनल में शामिल डॉक्टरों की निगरानी में किया गया। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते बिसरा प्रिजर्व किया गया है। चिकित्सक के अनुसार, मोहिनी तोमर के पेट में पानी नहीं मिला है। इसका अर्थ है कि मोहिनी की मौत उसके पानी में फेंके जाने से पहले ही हो चुकी थी। 
विज्ञापन



 

बता दें कि महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव मंगलवार की दोपहर में करीब 2:30 बजे गायब होने के बाद बुधवार की शाम करीब 6 बजे माइनर में मिली। शव का पैनल की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में महिला के पेट में पानी नहीं मिला है। इससे साफ है कि पानी में फेंके जाने से पहले ही मोहिनी तोमर की मौत हो चुकी थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिवक्ता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। 

 

अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए स्लाइड भी बनाई गई है। पोस्टमार्टम के दौरान शव करीब दो से ढाई दिन लग रहा था। जबकि महिला के लापता होने और पोस्टमार्टम होने के बीच समय करीब 36 घंटे का ही हुआ था। चिकित्सक के अनुसार, महिला के शव को किसी बॉक्स में बंद किया गया है। यह बॉक्स किसी गर्म स्थान पर रखा रहा होगा। इससे शव और खराब हुआ है। इसके बाद इसे पानी में फेंका गया है। इसके कारण यह अधिक खराब हुआ है। 

 
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला अधिवक्ता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके शरीर पर सीने के दाहिनी तरफ चोट का सिर्फ एक हल्का सा निशान है। उसके पेट में पानी भी नहीं मिला है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें