फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईटेंशन लाइन के करंट के शिकार चालक का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नागर में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे ट्रॉली में आग लग गई और करंट से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौत का शिकार हुए चालक प्रवेंद्र निवासी म्यांसुर का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को गांव में पहुंचा। जहां सहवाजपुर गंगाघाट पर जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह भी गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने मृतक चालक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख जताया। राज्य मंत्री ने परिजनों को मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी अनुमन्य आर्थिक सहायता होगी वह पीडि़त परिजनों को दी जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, सहावर ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत सहित तमाम अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें