फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को फरार किया गया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को न्यायालय से फरार घोषित किया गया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के गांव घुटारा पहुंच कर घर पर नोटिस चस्पा कराया। हत्याकांड वर्ष 1999 में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ गांव घुटारा निवासी शीलू उर्फ शीलेंद्र के आवास पर पहुंचे। उसके घर पर न्यायालय से फरारी का नोटिस चस्पा कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 23 मई 1999 को हत्या के एक मामले में आए न्यायालय के फैसले के बाद शीलू फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है, हत्या के इस मामले में न्यायालय ने शीलू निवासी घुटारा, हरवीर निवासी चिलौंसा, लक्ष्मीराज निवासी चिलौंसा, आनंद दीक्षित निवासी बेवर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जिसमें तीन जेल आरोपी जेल में निरुद्ध चल रहे हैं। जबकि शीलू लगातार फरार चल रहा है। मामले में एक नाबालिग आरोपी की फाइल पर भी सुनवाई चल रही है। आरोपी को फरार घोषित किया गया है। इसके बाद कुर्की किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें