128 ..ताजमहल पर एएसआई के संयुक्त निदेशक अनिल तिवारी परिवार के साथ फोटो खिंचवाते हुए। संवाद
आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संयुक्त निदेशक अनिल तिवारी शनिवार को ताजमहल पहुंचे। उन्होंने मुख्य गुंबद के ऊपरी हिस्से में हुए संरक्षण कार्य की तकनीकी जानकारी ली। अधिकारियों और विशेषज्ञों से कलश की सफाई और उसके धातु संरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संरक्षण कार्य में उच्चतम मानकों का पालन किया जाए ताकि स्मारक की मूल सुंदरता और मजबूती बनी रहे। भ्रमण के दौरान एएसआई के स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें स्मारक की सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे नए प्रबंधों से भी अवगत कराया। अनिल तिवारी ने स्मारक परिसर में स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति को भी देखा। उन्होंने गुंबद के पत्थरों की जांच और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। अनिल तिवारी आगरा सर्किल में उपअधीक्षण पुरातत्वविद के पद पर तैनात रहे हैं।