फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जाट महासभा ने मनाया महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस

विज्ञापन
जाट महासभा
विज्ञापन
आगरा। देवरी रोड स्थित किरण वाटिका में प्रगतिशील जाट महासभा ने बृहस्पतिवार को भरतपुर के अजेय योद्धा सूरजमल के 262वें बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्ष पुरुषोत्तम फौजदार ने कहा कि महाराजा सूरजमल सभी जातियों के राजा थे, उन्होंने हमेशा हिंदुओं की रक्षा के लिए अपने को समर्पित किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता संरक्षक प्रताप सिंह चाहर और संचालन नरेंद्र सिंह चाहर ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह, संजय खिरवार, लाखन सिंह, ओंकार सिंह फौजी, कैप्टन ओमवीर भगोर, महेश कुमार, राजन लाल, चंद्रवीर सिंह, तेजवीर सिंह चारंग, हरिभान सिंह गोल्डी, नवल सिंह फौजदार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें