हन्नूखेड़ा बाजार में बुधवार देर शाम शराब के नशे में चार पहिया वाहन से पहुंचे आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने वाहन सहित तीनों युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ।
हन्नूखेड़ा बाजार में बुधवार देर शाम बोलेरो से तीन युवक शराब के नशे में पहुंचे। लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राहुल सिंह, विमल कुमार निवासी तौसइया मलूक थाना जसरथपुर जिला एटा, कमल कुमार निवासी नीवलपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज बताए। बोलेरो का मालिक कमल कुमार है। राहुल के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।