फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुम्हैरी में असलहा के बल पर डकैती की वारदात

Sat, 20 May 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुम्हैरी में शुक्रवार की रात नकाबपोश बदमाश एक घर में दाखिल हुए और जाग रहे परिजन की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर चले गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव कुम्हैरी निवासी ओम सिंह शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। उनकी पुत्री और पुत्रवधू घर के अंदर सो रहे थे देर रात पांच छह नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने पुत्री व पुत्रवधू की कनपटी पर तमंचा रख कर मुंह बंद रखने की धमकी दी। शोर मचाने की कोशिश करने पर उन्हें थप्पड़ भी मारे। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखे बक्से आदि के ताले तोड़ कर तीन लाख के जेवर व नकदी लूट ली। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देकर चले गए। घटना की जानकारी होने के बाद प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने गृहस्वामी से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार से लिए थे जेवर
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि राजस्थान के रहने वाले एक रिश्तेदार से जेवर आदि लिए थे। अब वह लोग एक दो दिन में अपने जेवर आदि वापस लेने आने वाले थे। आने से पहले ही ओम सिंह द्वारा वारदात होना दर्शाया गया है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता के साथ जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें