फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर की सड़क और स्ट्रीट लाइटों की 8.31 करोड़ में बदलेगी तस्वीर

Sun, 02 Mar 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ने शहर में विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किए है। सीसी सड़क,इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट के कार्य 8.31 कराेड़ रुपये कराए जाएंगे। जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होगें। शहर में 25 वार्ड और आबादी करीब 1 लाख से अधिक है। नगर वासियों और वार्ड सभासदों ने क्षेत्र में जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त नाला, खराब स्ट्रीट लाइट और जलभराव की नगर पालिका में शिकायत की है। नगर पालिका ने जर्जर सड़क, नाला निर्माण आदि कार्य के लिए निरीक्षण किया। निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किए। शासन से 15 वें वित्त से 4.70 और 3.61 करोड़ रुपये दो किश्त के रूप में मिले हैं। पालिका ने सभी प्रस्ताव को जिला प्रशासन के लिए भेज दिए है। यहां से स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें