कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव के दो दोस्तों को तमंचा रखने के शौक ने जेल भिजवा दिया। तमंचा लेकर एक वैवाहिक कार्यक्रम में रौब दिखाने जा रहे युवकों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है। सोरोंजी क्षेत्र में सहावर मार्ग पर पुलिस के द्वारा रविवार की रात्रि चेकिंग की गई। पुलिस ने दो लोगों को एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। पुलिस के द्वारा उनकी तलाश लेने पर दोनों के पास से दो तमंचा और चार कारतूस को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अरविंद और मुकेश निवासी गुलाबढ़ी थाना सोरोंजी बताया।