सिमराई गांव में स्मारक एवं हवलदार देवेन्द्र सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करते मंत्री द्वय अरिदमन
बाह। पाक सीमा पर दुश्मन के छक्के छुड़ा कर अपनी वीरगाथा की छाप छोड़ने वाले बाह के सिमराई गांव के हवलदार देवेंद्र सिंह पिछले साल एक फरवरी को बीमारी से जिंदगी हार गए थे। वीरनारी मिथलेश ने 5 लाख रुपये खर्च कर सपूत की वीरगाथा से जुड़ी यादों को सहेजा है। रविवार को पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह एवं रामसकल गुर्जर ने स्मारक और प्रतिमा का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में भारत माता के जयकारों के बीच हवलदार देवेन्द्र सिंह की वीरगाथा की गूंज सुनाई दी। वीरनारी मिथलेश ने कहा कि बेटे गोलू एवं नितिन सेना में पापा तरह अफसर बनने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। राजपूत रेजीमेंट के सूबेदार अखिलेश सिंह, अतुल सिंह, बबलू, विनीत सिंह, प्रकाश सिंह, विजय सिंह, दशरथ सिंह, रंजीत, अजीत ने स्मारक पर पहुंच कर परिवार का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुन्नेश सिंह, जयवीर सिंह प्रधान, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, हरवीर सिंह, करतार सिंह, पूरन सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।