फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांग को चढ़ाने के लिए गार्ड ने रुकवाई ट्रेन

Sun, 18 Aug 2024 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार ट्रेन के गार्ड की चर्चा जोरों पर रही। दोपहर करीब 12:42 बजे आनंद विहार ट्रेन मैनपुरी स्टेशन से शिकोहाबाद के लिए चलने लगी। इसी समय गार्ड की नजर प्लेटफार्म पर एक दिव्यांग पर पड़ी। वह दिव्यांग ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था लेकिन चढ़ नहीं पाया। गार्ड ने यह देखकर तुरंत चालक को अपने वॉकीटॉकी से ट्रेन रोकने को कहा। गार्ड ने दिव्यांग को ट्रेन चढ़ने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया। गार्ड के इस मानवीय कार्य की हर कोई प्रशंसा का रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें