फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1241 बेटियों के हाथ पीले करने में शासन करेगा मदद

Fri, 09 Aug 2024 05:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की पिछड़े वर्ग की 1241 बेटियों के हाथ पीले करने में शासन मदद करेगा। पहले चरण में 621 बेटियों के लिए बजट मिल गया है। पात्र बेटियों के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को योजना में वरीयता मिलेगी।शासन से अन्य पिछड़ा वर्ग की कन्याओं की शादी के लिए अनुदान योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन से 1241 बेटियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में 621 बेटियों की शादी के लिए 1,24,20,000 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। योजना का लाभ पाने के लिए पात्रों को शादी से 90 दिन पहले या शादी के 90 दिन के भीतर आवेदन करना होता है। योजना का लाभ पाने के लिए शहरी व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही कन्या की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक और बेटी दोनों का आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें