फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऊर्जा मंत्री के साथ हुआ समझौता लागू कराए सरकार

Tue, 14 Mar 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार की शाम पावर हाउस में धरना दिया। ऊर्जा मंत्री के साथ किए गए समझौते को लागू कराने की मांग की। देर शाम कर्मचारियों ने पावर हाउस से रेलवे क्रासिंग तक मशाल जुलूस निकाला।

धरने को संबाेधित करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मुन्नीलाल ने कहा कि तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री तथा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मध्यम समझौता हुआ था। इसका आज तक क्रियान्वयन नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि विरोध के चलते पहले चरण में धरना देकर मशाल जुलूस निकाला गया है। मांग पूरी कराने के लिए 15 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार, 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल होगी। इस मौके पर पदम गर्ग, पीयूष शुक्ला, सत्यनारायण, नरेंद्र कुमार वर्मा, रजत शुक्ला, पंकज कनौजिया, ऐंद्र कुमार, मनीष कुमार मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होगी
विद्युत कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होगी। प्रबंध निदेशक के अनुसार कार्यशाला चलाने के लिए डीएम द्वारा एक वर्कशाप नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। रिपेयरिंग के लिए नोडल अधिकारी अपने स्तर से काम कराएंगे। मैनपुरी में आपूर्ति के लिए पंाच एजेंसियों को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें