फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे संग रहने का विरोध किया तो प्रेमिका ने मां और पत्नी को पीटा

Thu, 29 Jan 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र की महिला ने बेटे और उसकी प्रेमिका के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सेवला जाट निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि 26 जनवरी को पुत्र विवेक कुमार ने पत्नी वंदना को घर से निकालकर मकान में ताला बंद कर दिया। इसके बाद मधु नगर में किराए का मकान लेकर एक अन्य महिला के साथ रहने लगा। पीड़िता के अनुसार वह जब बहू वंदना के साथ बेटे विवेक के पास मधु नगर पहुंचीं तो वहां आरोपी महिला ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। उनके सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें