फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजार गई युवती को किया अगवा

Sat, 10 Feb 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती खरीदारी करने के लिए सिढ़पुरा के बाजार आई हुई थी। वहां से एक युवक उसे अगवा कर लिया गया। मामले में युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।क्षेत्र के एक गांव से 5 फरवरी को युवती सिढ़पुरा बाजार आई हुई थी। वहां से उसे एक युवक अगवा कर ले गया। युवती जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव से लेकर सिढ़पुरा तक उसकी तलाश की। इस दौरान भाई को जानकारी हुई कि गांव का ही अनमोल नामक युवक उसे अगवा कर ले गया है। मामले में युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम वीपी गिरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें