फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता के साथ खेत पर गई युवती हुई लापता

Mon, 21 Aug 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ खेत पर गई युवती हुई लापता
विज्ञापन

-तलाश के बाद भी नहीं लगा पता, कासगंज के युवक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पितां के साथ खेत पर गई थी। वहीं से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति 13 अगस्त को 21 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर खेत पर गया था। खेत पर पहुंचने के बाद उसे कुछ काम याद आ गया तो वह बेटी को खेत पर ही छोड़ कर घर चला गया। कुछ देर बाद जब वह खेत पर वापस लौटा तो देखा कि पुत्री वहां पर नहीं थी। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों से जानकारी ली। उनको भी पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खोजबीन के दौरान भाई ने बताया कि कासगंज के गांव वरसोडा निवासी सुमित उनकी पुत्री को बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें