सहावर। क्षेत्र के एक ग्राम से युवती को अगवा कर लिया गया। मामले में युवती के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी हैँ।क्षेत्र के ग्राम से युवती 12 मई की सुबह लगभग 4 बजे घर से निकली। इसके बाद से वह लापता हो गई। उसके लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई।
तलाश के दौरान उसके चाचा को जानकारी हुई कि उनकी भतीजी को अजय कुमार निवासी सालिमपुर अमांपुर अगवा कर ले गया है। उन्होंने मामले की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। वहीं आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि चाचा की तहरीर पर युवती के अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही युवती को बरामद किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।