फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपों की रोशनी से जगमग हुए हरि की पौड़ी के घाट

Mon, 13 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में दिवाली पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी जी का पूजन किया। पूजन से पूर्व अपने घरों में मंदिरों को गेंदे व गुलाब के फूलों से सजाया। घरों की छतों पर विद्युत झालरें डालकर सजावट की। वहीं घरों के द्वार पर रंगोली भी सजाईं।तीर्थनगरी के वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, द्वारिकाधीश, बटुकनाथ मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बालाजी दरबार, पंच महाशक्ति, 84 घंटे वाली माता मंदिर व अन्य मंदिरों को दीप पर्व पर भव्यता प्रदान की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए। भगवान को खील, खिलौने, मिष्ठान आदि अर्पित किए। हरि की पौड़ी किनारे भी श्रद्धालुओं द्वारा रंगोली सजाकर दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से झिलमिलाती हरि की पौड़ी का दृश्य बड़ा ही मनोरम था। देर रात तक श्रद्धालुओं द्वारा पर्व की खुशी में अपनी छतों व घरों के बाहर जमकर पटाखे व आतिशबाजी चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें