फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में बिजली जाने के बाद भी नहीं चला जनरेटर

Sun, 18 Jun 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच भी बिजली जाने पर अस्पताल में जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। इसके चलते यहां भर्ती मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। रविवार को भी मजबूरी में तीमारदार हाथ का पंखा झेलते नजर आए।
रविवार की दोपहर जिला अस्पताल में करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जिला अस्पताल में जनरेटर नहीं चलाया गया। इसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान देखे गए। मजबूरी में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को हाथ का पंखा चलाना पड़ा। तीमारदार राम सखी का कहना था कि करीब आधा घंटे से बिजली नहीं है। इसके चलते हाथ का पंखा चलाना पड़ रहा है। राममोहन ने बताया कि उनके मरीज को डायरिया की दिक्कत है और करीब आधा घंटे से बिजली नहीं आई है तब से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। चार दिन पहले भी आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। तब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, लेकिन इसके बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया था। जिला अस्पताल में जनरेटर न चलाए जाने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं अधिकारी निर्देशों का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।


-अस्पताल में बिजली जाते ही जनरेटर चलाने के आदेश हैं। रविवार को जनरेटर नहीं चलाया गया इसकी जानकारी नहीं है।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें